केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति जुबिन इरानी ने आज ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत पूरे सितंबर महीने में आयोजित किए जा रहे ‘पोषण माह’ समारोह के एक हिस्से के रूप में देशभर की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। अपने संबोधन में स्मृति इरानी ने महिलाओं और बच्चों की समग्र बेहतरी सुनिश्चित करने की दिशा में सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं (एडब्ल्यूडब्ल्यू) और आंगनवाड़ी सहायिकाओं के दृढ़ एवं अथक प्रयासों के लिए उनका धन्यवाद किया और उनसे पोषण 2.0 में शामिल किए जा सकने लायक अपने विचार और सुझाव भेजने का आग्रह किया।
केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री ने सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को महीने भर चलने वाले पोषण माह से जुड़े समारोहों के दौरान देश के सभी जरूरतमंद जिलों के आंगनवाड़ी केंद्रों में विशेष रूप से ‘पोषण वाटिका’ की स्थापना सुनिश्चित करने के लिए प्रोत्साहित किया। स्मृति इरानी ने इस संबंध में केन्द्र सरकार की ओर से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया और पोषण वाटिका को नए सिरे से प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को अधिकारियों के साथ मिलकर काम करने को कहा।
केन्द्रीय मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि यह विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों के संदर्भ में एक स्वस्थ और समृद्ध राष्ट्र सुनिश्चित करने का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का दृष्टिकोण और मिशन है और इसके लिए प्रधानमंत्री ने सभी आंगनवाड़ी केंद्रों को अत्याधुनिक बुनियादी ढांचा और सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया है। स्मृति इरानी ने कहा कि पोषण 2.0 के माध्यम से आंगनबाडी केन्द्रों को बेहतर बुनियादी ढांचेसेलैस कर उन्हें और अधिक सक्षम बनाया जाएगा और महिलाओं एवंबच्चों की पोषण – संबंधी जरूरतों को पूरा करने की दिशा में हरसंभव प्रयास किए जायेंगे।
स्मृति इरानी ने यह भी बताया कि सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए विशेष बीमा योजना शुरू की जा रही है और इसके लिए राज्य सरकारों से आवश्यक विवरण प्रदान करने का अनुरोध किया गया है ताकि उन्हें बीमा कवर प्रदान किया जा सके। अपने संबोधन का समापन करते हुए केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि पोषण माह सभी आंगनबाडी कार्यकर्ताओं के प्रतिआभार प्रकट करने का एक अवसर भी है। उन्होंने कहा कि आंगनबाडी कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों का न सिर्फ एक महीना बल्कि पूरे साल नमन होना चाहिए।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment