Categories: News-Headlines

एशिया कप क्रिकेट में सुपर फॉर के मुकाबले भारत का मुकाबला आज दोपहर बाद बांग्लादेश से होगा

एशिया कप क्रिकेट में आज कोलंबो में सुपर फोर के मुकाबले में भारत का सामना बांग्लादेश से होगा। यह मैच दोपहर बाद तीन बजे से खेला जाएगा। भारत एशिया कप के फाइनल में पहले ही पहुंच चुका है। श्रीलंका और भारत के बीच फाइनल मैच रविवार को खेला जाएगा। हालांकि, फाइनल मैच में वर्षा से बाधा आ सकती है। भारत ने टूर्नामेंट में तीन मुकाबले जीते हैं और एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया।

सुपर फोर के एक अन्‍य मुकाबले में कल श्रीलंका ने पाकिस्‍तान को दो विकेट से हरा दिया। वर्षा से बाधित मैच में श्रीलंका ने 252 रन का लक्ष्‍य निर्धारित 42 ओवर में हासिल कर लिया। कुशल मैंडिस ने 91 रन और सदीरा समरविक्रमा ने 48 रन की शानदार पारी खेली। चरित असलंका 49 रन बनाकर नॉटआउट रहे। पाकिस्‍तान की ओर से इफ्तिखार अहमद ने तीन और शाहीन शाह अफरीदी ने दो खिलाड़ियों को आउट किया।

Leave a Comment

Recent Posts

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More

2 hours ago

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More

3 hours ago

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

20 hours ago

This website uses cookies.