प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अभियंता दिवस के अवसर पर सर एम विश्वेश्वरैया को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर सभी कर्मनिष्ठ अभियंताओं को शुभकामनाएं भी दीं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि सर एम विश्वेश्वरैया से पीढ़ियों को नवप्रवर्तन और राष्ट्र की सेवा के लिए प्रेरणा मिलती रहेगी। प्रधानमंत्री ने चिक्काबल्लापुरा की झलकियां भी साझा कीं, जहां उन्होंने इस वर्ष की शुरुआत में अपनी यात्रा के दौरान सर एम विश्वेश्वरैया को श्रद्धांजलि दी थी।
एक एक्स पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा; “अभियंता दिवस पर हम एक दूरदर्शी अभियंता और राजनेता सर एम विश्वेश्वरैया को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उनसे पीढ़ियों को नवप्रवर्तन और राष्ट्र सेवा करने की निरंतर प्रेरणा मिलती हैं। यह चिक्काबल्लापुरा की झलकियां हैं, जहां मैंने इस वर्ष की शुरुआत में अपनी यात्रा के दौरान उन्हें श्रद्धांजलि दी थी।”
“अभियंता दिवस पर सभी परिश्रमी अभियंताओं को बधाई! उनकी नवोन्वेषी सोच और अथक समर्पण हमारे देश की प्रगति का आधार रही है। बुनियादी ढाँचे की विशिष्टताओं से लेकर तकनीकी सफलताओं तक, उनका योगदान हमारे जीवन के हर पहलू से जुड़ा है।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment