एयर मार्शल पंकज मोहन सिन्हा ने 01 जनवरी 2023 को भारतीय वायु सेना की पश्चिमी वायु कमान का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। एयर मार्शल पंकज मोहन सिन्हा पुणे की राष्ट्रीय रक्षा अकादमी से स्नातक हैं और वे जून 1985 में एक लड़ाकू विमान पायलट के रूप में भारतीय वायु सेना में नियुक्त किये गए थे। पंकज मोहन सिन्हा वेलिंगटन के प्रतिष्ठित डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज के पूर्व छात्र भी रहे हैं। वे एक अनुभवी फाइटर पायलट हैं और ‘ए’ श्रेणी के मान्यता प्राप्त फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर, फाइटर स्ट्राइकर लीडर, इंस्ट्रूमेंट रेटिंग इंस्ट्रक्टर तथा परीक्षक के रूप में विभिन्न पदों कार्यरत रहे हैं। एयर मार्शल सिन्हा के पास 4500 घंटे से अधिक का उड़ान अनुभव है।
पंकज मोहन सिन्हा ने 37 साल से अधिक के अपने सेवा काल में कई महत्वपूर्ण कमान और स्टाफ नियुक्तियों पर कार्य किया है। इनमें फाइटर स्क्वाड्रन के कमांडिंग ऑफिसर और फ्लाइंग स्टेशन पर मुख्य उड़न प्रशिक्षक (फ्लाइंग) जैसी नियुक्तियां शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, उन्होंने ब्रिटेन में रॉयल एयर फोर्स वैली में ट्रेनिंग कोऑर्डिनेशन ऑफिसर के रूप में कार्य किया है, जहां पर उन्होंने हॉक विमान उड़ाया था। एयर मार्शल पंकज वायु सेना मुख्यालय में प्रधान निदेशक कार्मिक अधिकारी, एक प्रतिष्ठित वायु सेना स्टेशन के कमांडिंग वायु अधिकारी, वायुसेना प्रमुख के वायु सहायक और वायु सेना मुख्यालय में वायु सेना संचालन (आक्रमण) के प्रमुख सहायक के रूप में भी कार्यरत रहे हैं। वे एक प्रमुख लड़ाकू स्क्वाड्रन के कमोडोर कमांडेंट हैं और वर्तमान नियुक्ति पर आने से पहले वायु सेना मुख्यालय में वायु संचालन महानिदेशक के पद पर थे।
एयर मार्शल पंकज मोहन सिन्हा को ‘विशिष्ट सेवा पदक’ और ‘अति विशिष्ट सेवा पदक’ से सम्मानित किया जा चुका है।
पंकज मोहन सिन्हा ने एयर मार्शल एस प्रभाकरन का स्थान लिया है, जो भारतीय वायुसेना में 39 साल से अधिक की विशिष्ट सेवा देने के बाद 31 दिसंबर 2022 को सेवानिवृत्त हो गए हैं।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले, निर्वाचन आयोग ने मतदाता पंजीकरण के नए आंकड़े जारी… Read More
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में मंत्री समूह की एक बैठक में पश्चिम… Read More
भारत ने लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अन्तरिम बल में तैनात फ्रांसीसी शांति सैनिकों पर हुए… Read More
ब्राजील, मैक्सिको और स्पेन की सरकारों ने क्यूबा के लोगों के सामने मौजूद गंभीर मानवीय… Read More
ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बगेर ग़ालिबफ़ ने अमरीका के साथ इस्लामाबाद में हुई वार्ता… Read More
आज विश्व धरोहर दिवस है। यह दिन सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत की विविधता, संवेदनशीलता और… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment