नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री वी के सिंह ने सोमवार को बताया कि सितंबर 2021 तक एयर इंडिया पर भारतीय हवाईअड्डा प्राधिकरण के 2,350 करोड़ रुपये बकाया हैं।
उन्होंने राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह भी बताया कि स्पाइस जेट एयरलाइन पर सितंबर तक भारतीय हवाईअड्डा प्राधिकरण (एएआई) के 185 करोड़ रुपये बकाया हैं। उन्होंने बताया कि सितंबर तक स्पाइस जेट पर एएआई के 109 करोड़ रुपये और गो एयर (अब गो फर्स्ट) पर एएआई के 56 करोड़ रुपये बकाया हैं।
उन्होंने कहा ‘‘कुछ एयरलाइन ने अपना बकाया अब तक नहीं दिया है। एएआई अपनी क्रेडिट नीति के अनुसार, बकाया राशि के लिए एयरलाइनों को नियमित रूप से सूचित करता रहता है।
सिंह ने बताया कि बकाया राशि की वसूली के लिए एएआई के पास दंड स्वरूप ब्याज लगाने, सुरक्षा के तौर पर जमा राशि की जब्ती तथा कानूनी कार्रवाई जैसे विकल्प हैं।
देश भर में एएआई के पास 125 हवाईअड्डों का स्वामित्व है। एयरलाइनें एएआई के हवाईअड्डों का उपयोग अपने परिचालन के लिए करने के वास्ते उसे लैंडिंग, पार्किंग आदि सहित अन्य शुल्कों का भुगतान करती हैं।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment