चक्रवात ‘जवाद’ के असर के चलते सोमवार को हुई भारी बारिश के कारण लोगों को कोलकाता और आसपास के इलाकों में जलभराव की दिक्कत का सामना करना पड़ा।
अधिकारियों ने बताया कि निगमकर्मी जलभराव वाले स्थानों पर पंप की मदद से पानी निकालने में जुटे रहे। वहीं, सड़कों पर कम ही बसों का संचालन किया जा सका जबकि कई जगह वाहन चालकों को भारी जाम में फंसना पड़ा।
उन्होंने बताया कि कोलकाता के कई हिस्सों और महानगर के पड़ोसी इलाकों में पूरे दिन घुटने तक पानी भरा रहा और हुगली नदी में ज्वार के कारण परेशानी और बढ़ गई। कालिंदी और गौरेश्वर समेत कई नदियां सोमवार सुबह से उफान पर हैं।
सुंदरबन और विशेषकर उत्तर 24 परगना के बसीरहाट प्रखंड के किसानों ने नदियों के उफान के चलते खेतों में पानी आने से फसलों के नुकसान की आशंका जतायी है।
अधिकारियों ने कहा कि सभी जगहों पर हालात सामान्य करने के उपाय किए जा रहे हैं।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment