Categories: News-Headlines

एयर इंडिया ने काबुल से नई दिल्ली के लिए आपातकालीन ऑपरेशन के लिए एक दल तैयार किया, दो विमानों को स्टैंडबाय पर रखे

सरकार ने एयर इंडिया से कहा है कि वह काबुल से आपातकालीन निकासी के लिए दो विमानों को स्टैंडबाय पर रखे। एयर इंडिया ने काबुल से नई दिल्ली के लिए आपातकालीन ऑपरेशन के लिए एक दल तैयार किया है। एयर इंडिया की दिल्ली से काबुल जाने वाली फ्लाइट अब रात 8:30 बजे की बजाय 12:30 बजे उड़ान भरेगी।

इस बीच, अफगानिस्‍तान से 129 यात्रियों को लेकर एयर इंडिया का एक विमान कल शाम नई दिल्‍ली पहुंचा। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि एयर इंडिया ने आज भारतीय नागरिकों को अफगानिस्‍तान से लाने के लिए दूसरी उड़ान की भी व्‍यवस्‍था की है।

अफगानिस्तान में तालिबान ने राजधानी काबुल में घुसने के कुछ घंटे बाद ही राष्ट्रपति भवन पर कब्ज़ा कर लिया। राष्ट्रपति अशरफ गनी और उपराष्ट्रपति अमरउल्ला सालेह अफगानिस्तान छोड़कर तजिकिस्तान रवाना हो गए हैं। अनेक राजनयिक अधिकारी और अन्य अफगानी लोग देश छोड़कर चले गए हैं। अफगान सरकार के मंत्री, सरकारी कर्मचारी और सैकड़ों की संख्या में अन्य लोगों से हवाई अड्डे का टर्मिनल भरा हुआ था और सब बेचैनी के साथ अपनी उड़ानों का इंतजार कर रहे थे। इनमें अनेक महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

11 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

14 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

14 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

15 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

1 day ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.