जम्मू कश्मीर में आज राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण ने जम्मू और डोडा जिलों में आतंकवाद के लिए धन देने के मामले में प्रतिबंधित गुट जमात-ए-इस्लामी के सदस्यों के ठिकानों पर छापे मारे। जमात-ए-इस्लामी के पदाधिकारियों और सदस्यों से संबंधित दर्जनों स्थानों पर भी एक साथ छापे मारे जा रहे हैं। यह सिलसिला इन दोनों जिलों के विभिन्न भागों में आज सुबह से जारी है। इस सिलसिले में एनआईए ने पिछले वर्ष पांच फरवरी को स्वत: संज्ञान लेते हुए जमात-ए-इस्लामी के उन सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया था, जो देश-विदेश में चंदा एकत्र कर रहे थे। यह धन धार्मिक गतिविधियों के लिए एकत्र किया जा रहा था, लेकिन वे इसका इस्तेमाल हिंसा और अलगाववादी गतिविधियों के लिए कर रहे थे।
एनआईए के अनुसार जमात-ए-इस्लामी द्वारा एकत्र किया गया धन हिजबुल मुजाहिद्दीन, लश्कर-ए-तैयबा और अन्य आतंकी गुटों को भी भेजा जा रहा था। इस काम में जमायते इस्लामी के सदस्यों का नेटवर्क सक्रिय था।
केन्द्र सरकार ने फरवरी 2019 में जमात-ए-इस्लामी पर आतंकरोधी कानून के तहत पांच वर्ष के लिए प्रतिबंध लगा दिया था। इस गुट पर आतंकियों के संपर्क में रहने का आरोप था, जिससे पूर्ववर्ती जम्मू कश्मीर राज्य में आतंकी गतिविधियां भडकने की आशंका थी।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment