Categories: News-Headlines

एनआईए ने जम्मू-कश्मीर में कई ठिकानों पर की छापेमारी, चार लोग गिरफ्तार

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने केंद्र शासित क्षेत्र जम्मू कश्मीर में 16 जगहों पर छापेमारी के बाद आतंकवादियों के चार सहयोगियों को गिरफ्तार किया है।

एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि यह गिरफ्तारी केन्द्र शासित क्षेत्र और नयी दिल्ली सहित अन्य प्रमुख शहरों में हमले के लिए विभिन्न आतंकवादी संगठनों द्वारा साजिश रचने की जानकारी मिलने के बाद की गई छापेमारी के दौरान की गई।

एनआईए ने इस संबंध में 10 अक्टूबर को मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

एनआईए के एक प्रवक्त ने बताया कि चार आरोपियों- वसीम अहमद सोफी, तारिक अहमद डार, बिलाल अहमद मीर उर्फ ‘बिलाल फाफू’ और तारिक अहमद बफांदा- को गिरफ्तार किया है, ये चारों श्रीनगर के निवासी हैं। इन्हें श्रीनगर, पुलवामा और शोपियां जिले में छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया गया।

एनआईए ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार किए गए आरोपी विभिन्न प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों के सहयोगी या ‘सक्रिय कार्यकर्ता’ (ओजीडब्ल्यू) हैं और आतंकवादियों को साजो-सामान और भौतिक सहायता प्रदान करते रहे हैं।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ कल हुई छामेपारी के दौरान, कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, जिहादी दस्तावेज और संदिग्ध वित्तीय लेनदेन के रिकॉर्ड वाले दस्तावेज जब्त किए गए हैं।’’

एनआईए ने कहा कि यह मामला प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी), जैश-ए-मोहम्मद, हिज़्ब-उल-मुजाहिदीन, अल बद्र और इसी तरह के अन्य संगठन तथा उनके सहयोगी जैसे, ‘द रेसिस्टेंस फ्रंट’ तथा ‘पीपल अगेंस्ट फासिस्ट फोर्सेस’ के सदस्यों द्वारा जम्मू-कश्मीर और नयी दिल्ली सहित अन्य प्रमुख शहरों में आतंकवादी कृत्यों को अंजाम देने की साजिश रचने के संबंध में मिली जानकारी से जुड़ा है।

एनआईए ने कहा कि मामले की आगे की जांच जारी है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

9 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

13 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

13 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

13 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

1 day ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.