ईरान ने विदेशी खुफिया सेवाओं से जुड़े होने के आरोप में एक दक्षिणी प्रांत में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है।
आईआरएनए (इस्लामिक रिपब्लिक न्यूज एजेंसी) संवाद समिति ने मंगलवार को एक खबर में बताया कि ईरान की खुफिया एजेंसी ने बुशेहर प्रांत में ‘‘अत्याधुनिक तरीकों से और लगातार’’ निगरानी के बाद 10 लोगों को गिरफ्तार किया। उसने उन देशों के नाम नहीं बताएं, जिनसे इन संदिग्धों का संबंध है।
संवाद समिति ने ईरान के शत्रु इज़राइल और अमेरिका की ओर इशारा करते हुए कहा कि इन 10 लोगों ने उन ‘‘क्षेत्रीय देशों’’ के लिए काम किया, जिनकी खुफिया सेवाओं ने ‘‘शत्रु देशों’’ की खुफिया एजेंसियों के सहयोगियों के रूप में या पर्दे के पीछे से उनके लिए काम किया है।
रिपोर्ट में बताया गया है कि ये 10 लोग इन क्षेत्रीय देशों में ईरानी प्रवासी थे।
ईरान ने जुलाई में कहा था कि उसके प्राधिकारियों ने देश के दक्षिण-पश्चिम में पानी की कमी को लेकर जारी प्रदर्शनों के बीच इज़राइल की मोसाद खुफिया एजेंसी से जुड़े एक समूह के सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
ईरान ने 2019 में कहा था कि उसने सीआईए के लिए देश के परमाणु और सैन्य स्थलों की जासूसी करने के आरोप में 17 ईरानियों को गिरफ्तार किया है। उसने बताया था कि उनमें से कुछ को मौत की सजा सुनाई गई थी।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment