Categories: News-Headlines

उप-सेना प्रमुख ने माउंट थेलू के लिए NCC के लड़कों एवं लड़कियों के पर्वतारोहण अभियान 2023 के समारोह में झंडा फहराया

उप-सेना प्रमुख (वीसीओएएस) लेफ्टिनेंट जनरल एमवीएस कुमार ने 25 सितंबर, 2023 को नई दिल्ली में माउंट थेलू (6002 मीटर) के लिए एनसीसी के लड़कों एवं लड़कियों के पर्वतारोहण अभियान-2023 समारोह में झंडा फहराया। इस अवसर पर बोलते हुए वीसीओएएस ने अभियान दल द्वारा किए गए उन प्रयासों की सराहना की, जिन्‍होंने देश भर के सभी कैडेटों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस आयोजन ने कैडेटों में कई ऐसी गतिविधियों को करने के लिए और अधिक आत्मविश्वास भरा है जो उनके नेतृत्वकारी एवं भ्रातृत्व के गुणों को सामने लाती हैं।

उन्होंने इस अभियान को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले अधिकारियों/एनसीसी कैडेटों को प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए। विभिन्न एनसीसी राज्य निदेशालयों के 05 अधिकारियों (चिकित्सा अधिकारी सहित), 17 एनसीसी प्रशिक्षकों और 24 एनसीसी कैडेटों (12 लड़के एवं 12 लड़कियों) की टीम ने उत्तरकाशी स्थित एनआईएम में 10 दिनों का कठोर प्रारंभिक प्रशिक्षण लिया। यह टीम 08 सितंबर, 20 23 को भोजबासा पहुंची, जो इस अभियान का आधार शिविर था। टीम लीडर कर्नल अमित बिष्ट, एसएम के नेतृत्व में पहली टीम ने 16 सितंबर, 2023 को माउंट थेलू पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की और डिप्टी टीम लीडर मेजर सौम्या शुक्ला के नेतृत्व में दूसरी टीम ने 17 सितंबर, 2023 को माउंट थेलू पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की।

यह अभियान दल उत्तराखंड के हिमालय के गढ़वाल क्षेत्र में स्थित माउंट थेलू पर सफलतापूर्वक चढ़ाई करने के बाद 19 सितंबर, 2023 को भोजबासा के आधार शिविर में वापस लौट आया।

इस अभियान दल को 21 अगस्त 2023 को लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह, डीजीएनसीसी द्वारा झंडी दिखाकर रवाना किया गया था।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

11 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

14 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

14 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

15 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

1 day ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.