सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर नई दिल्ली के विज्ञान भवन के सम्मेलन कक्ष में वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान में वयो नमन कार्यक्रम का आयोजन करेगा। मंत्रालय प्रति वर्ष 1 अक्टूबर को वरिष्ठ नागरिकों के लिए अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाता है।
उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे तथा वयोश्रेष्ठ सम्मान प्रदान करेंगे। इस अवसर पर उप राष्ट्रपति वृद्ध जनों की सहायता के लिए विशेष हेल्प लाइन 14567 भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे तथा योग्य वरिष्ठ नागरिकों के लिए सीनियर एबल सिटिज़न्स रीइम्प्लॉइमेंट इन डिग्निटी (एसएसीआरईडी) तथा सीनियर केयर एजिंग ग्रोथ इंजिन (एसएजीई) पोर्टल्स का भी शुभारंभ करेंगे।
इस अवसर पर केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री प्रतिमा भौमिक, रामदास आठवले, ए. नारायणस्वामी और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता सचिव आर. सुब्रमण्यम भी उपस्थित रहेंगे।
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More
Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More
Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment