Categories: News-Headlines

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने ‘वैक्सिनेट इंडिया प्रोग्राम’ का शुभारंभ किया

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने मेडिकल समाज से तथा विशेष रूप से इंडियन मेडिकल एसोसिएशन से लोगों को कोविड-19 के विरुद्ध टीकाकरण से सुरक्षा और टीकाकरण के महत्व के बारे में विशेष जागरूकता अभियान चलाने का आग्रह किया है।

उपराष्ट्रपति ने गिव इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से कर्नाटक सरकार के स्थाई लक्ष्य समन्वय केंद्र द्वारा चलाए जाने वाले ‘वैक्सिनेट इंडिया प्रोग्राम ’ का शुभारंभ करते हुए कहा कि कुछ वर्गों में टीका लगवाने को लेकर हिचकिचाहट दिख रही है। टीके को लेकर संदेह पालने वाले लोगों को शिक्षित करना और उनमें जागरूकता पैदा करना अत्यंत आवश्यक है।

कोविड टीकाकरण अभियान को जन-आंदोलन में परिवर्तित करने का आह्वान करते हुए उपराष्ट्रपति ने सभी जन प्रतिनिधियों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि उनके निर्वाचन क्षेत्रों में प्रत्येक व्यक्ति का टीकाकरण हो। उन्होंने मीडिया से टीका लगाने की आवश्यकता के बारे में लोगों को जागरूक करने का भी आग्रह किया । उन्होंने जोर देते हुए कहा “झूठी मान्यताओं को सटीक जानकारी प्रदान करके दूर करने की जरूरत है।“

कोविड-19 के खिलाफ टीकारण को सबसे प्रभावी कवच बताते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि इससे अस्पताल में भर्ती होने से रोकने और रोग की गंभीरता को कम करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा “ दूसरे शब्दों में वायरस से संक्रमित होने पर भी बीमारी हल्की होगी।”

उन्होंने कहा कि देश में कोविड से 97.6 प्रतिशत लोग ठीक हुए हैं, लेकिन उन्होंने चेतावनी दी कि “ हम अभी भी खतरे से बाहर नहीं हुए हैं और हम सभी के लिए कोविड संबंधी प्रोटोकॉल और सावधानी बरतने की आवश्यकता है।”

इस बात पर बल देते हुए कि कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई जन सहयोग के बिना नहीं जीती जा सकती, उपराष्ट्रपति ने प्रत्येक नागिरक से मास्क पहनने, लगातार हाथ धोने, सुरक्षित दूरी का पालन करने और अनुशासित तथा स्वस्थ जीवन शैली अपनाने की अपील की। उन्होंने युवाओं से जंक फूड से बचने और ठीक से पका हुआ पारंपरिक भारतीय भोजन करने को कहा, जो हमारी शारीरिक और जलवायु परिस्थितियों के लिए अधिक अनुकूल है।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि महामारी ने शहरी केंद्रों से लेकर गांव-देहात तक स्वास्थ्य संरचना में कमी को प्राथमिकता के तौर पर दूर करने पर फोकस किया है। इस संबंध में पिछड़े तथा दूर-दराज के क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर बल देते हुए उन्होंने निजी क्षेत्र से स्वास्थ्य संरचना को बढ़ावा देने के सरकार के प्रयासों में सहयोग करने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि आधुनिक और बेहतर चिकित्सा सुविधाओं वाले उन्नत राष्ट्र भी कोविड-19 से उत्पन्न संकट की भयावहता से प्रभावी तरीके से नहीं निपट सके। उपराष्ट्रपति ने कहा कि भारत सरकार, राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की सरकारों द्वारा की गई ठोस कार्रवाई ने देश को काफी संतोषजनक ढंग से कोविड-19 को नियंत्रित करने में सक्षम बनाया है।

भारत सरकार और सभी राज्यों द्वारा कोविड-19 के खिलाफ अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाने के लिए सामूहिक रूप से किए जा रहे कार्य की सराहना करते हुए उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि देश में अब तक 58 करोड़ वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है।

उन्होंने सरकार के प्रयासों को पूरा करने के लिए गिव इंडिया फाउंडेशन की भी सराहना की।

इस अवसर पर कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, कर्नाटक के मंत्री डॉ के सुधाकर और मुनिरत्न, संसद सदस्य पीसी मोहन, अपर मुख्य सचिव डॉ. शालिनी रजनीश और गिव इंडिया फाउंडेशन के संस्थापक अतुल सतीजा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

14 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

15 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

17 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

18 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

18 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

2 days ago

This website uses cookies.