Categories: News-Headlines

उपराष्ट्रपति ने स्वर्ण भारत ट्रस्ट, विजयवाड़ा स्थित कौशल विकास केंद्र में प्रशिक्षुओं के साथ बातचीत की

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडु ने आज इस बात पर जोर दिया कि ग्रामीण विकास में तेजी लाना राष्ट्र के विकास का अभिन्न अंग है। इस संबंध में उन्होंने उद्योग जगत के नेताओं और उद्यमी युवाओं से ग्रामीण सेवा को एक मिशन के तौर पर लेने की अपील की, जिसमें विशेष रूप से महिला सशक्तीकरण पर विशेष ध्यान दिया गया है।

आंध्रप्रदेश के दौरे के दौरान उपराष्ट्रपति ने स्वर्ण भारत ट्रस्ट, विजयवाड़ा में कौशल विकास के विविध कार्यक्रमों के प्रशिक्षुओं के साथ बातचीत की।

प्रतिभागियों की कड़ी मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए उपराष्ट्रपति नायडु ने कहा कि वह उनमें हमेशा ऊर्जा और नवाचार के प्रति ललक देखने को उत्साहित हैं। उन्होंने उन्हें उनके क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए प्रयास करने और नवीनतम प्रौद्योगिकी से खुद को हमेशा अद्यतन रहने के लिए उनका उत्साहवर्धन किया।

उपराष्ट्रपति नायडु ने जनसांख्यिकी अंश और देश के युवाओं में ‘अंतर्निहित प्रतिभा’ को प्रकट करने में कौशल विकास के महत्व पर जोर दिया। एक समर्पित कौशल विकास मंत्रालय बनाकर कौशल विकास को बढ़ावा देने को लेकर सरकार के प्रयासों का उल्लेख करते हुए, उपराष्ट्रपति ने सरकार के प्रयासों को पूरा करने के लिए और अधिक से अधिक व्यक्तिगत व निजी संस्थागत पहल करने की अपील की।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

11 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

15 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

15 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

16 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

1 day ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.