उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज फरीदाबाद में 36वें अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड मेले का उद्घाटन किया। इस बार मेले की थीम उत्तर-पूर्व भारत के आठ राज्यों पर आधारित है। 19 फरवरी तक चलने वाले इस मेले में अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा और सिक्किम के खास सामान देखने को मिलेंगे। मेले में ग्यारह सौ से अधिक स्टॉल लगाये गये हैं। जिसमें पाकिस्तान, चीन, रूस, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान और उजबेकिस्तान जैसे देशों के स्टॉल भी शामिल हैं।
जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी, राकेश गौतम ने बताया कि पर्यटक सुबह साढ़े दस बजे से शाम आठ बजे तक मेला का लुत्फ उठा सकते हैं। मेले में आम दिनों में प्रवेश शुल्क 120 रुपये रखा गया है, वहीं शनिवार, रविवार और छुट्टी वाले दिन लोगों को प्रवेश के लिए 180 रूपये चुकाने होंगे।
RRB Group D Result 2026 जारी! 1.08 करोड़ उम्मीदवारों का इंतजार खत्म, जानें कैसे करें… Read More
जून का 'स्ट्रॉबेरी मून' बना आकर्षण का केंद्र, दुनियाभर के स्काईवॉचर्स ने कैमरे में कैद… Read More
WhatsApp के नए Username फीचर पर उठे सवाल! Telegram जैसे स्कैम का बढ़ा खतरा? जानिए… Read More
हल्दिया पेट्रोकेमिकल्स में भीषण आग, नेफ्था पाइपलाइन में विस्फोट के बाद 20 से अधिक लोग… Read More
अयोध्या राम मंदिर दान मामले में बड़ा खुलासा! भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच 8 आरोपी… Read More
CBSE का बड़ा फैसला! कक्षा 7, 8 और 9 के छात्रों को तीन-भाषा नीति में… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment