Categories: News-Headlines

उपराष्ट्रपति नायडु ने आज आंध्र प्रदेश और तेलंगाना राज्यों में संस्कृति तथा पर्यटन से संबंधित परियोजनाओं की स्थिति की समीक्षा की

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडु ने आज आंध्र प्रदेश और तेलंगाना राज्यों में संस्कृति तथा पर्यटन से संबंधित परियोजनाओं की स्थिति की समीक्षा की। पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी के नेतृत्व में पर्यटन और संस्कृति मंत्रालय के अधिकारियों ने आंध्र प्रदेश तथा तेलंगाना राज्यों में परियोजनाओं की प्रगति के बारे में उपराष्ट्रपति को विस्तृत प्रस्तुति दी। उपराष्ट्रपति नायडु ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना राज्यों की सरकारों के साथ नजदीकी तालमेल बनाकर परियोजनाओं को जल्द पूरा करने का सुझाव दिया।

उल्लेखनीय है कि उपराष्ट्रपति नायडु ने पिछले महीने भी 28 जुलाई को पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी से मुलाकात की थी और उन्हें इन राज्यों में लंबित कार्यों के बारे में जानकारी दी गई थी। उपराष्ट्रपति नायडु आंध्र प्रदेश पुनर्गठन कानून, 2014 के तहत स्थापित की जा रही परियोजनाओं और संस्थानों को जल्द से जल्द पूरा करने तथा उन्‍‍हें पूरी तरह से चालू करने के लिए विभिन्न मंत्रालयों और विभागों का नियमित रूप से मार्गदर्शन करते रहे हैं।

पर्यटन मंत्रालय की प्रस्तुति के दौरान, अधिकारियों ने उपराष्ट्रपति नायडु को स्वदेश दर्शन योजना (आंध्र प्रदेश में तटीय सर्किट और बौद्ध सर्किट, तेलंगाना में इको सर्किट, जनजातीय सर्किट और विरासत सर्किट) और प्रसाद योजना के अंतर्गत (आंध्र प्रदेश में अमरावती और श्रीसेलम मंदिर का विकास) पूर्ण हुई परियोजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने इन राज्यों में कार्यान्वयन के विभिन्न चरणों में पर्यटन से संबंधित अन्य परियोजनाओं का विवरण भी दिया।

संस्कृति मंत्रालय की प्रस्तुति के दौरान, अधिकारियों ने उपराष्ट्रपति नायडु को हजार स्तंभ मंदिर, हनमकोंडा, वीरभद्रेश्वर स्वामी मंदिर, लेपाक्षी, चारमीनार, हैदराबाद में चल रहे प्रमुख संरक्षण कार्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने संग्रहालयों, प्रदर्शन कलाओं, क्षेत्रीय सांस्कृतिक कें‍द्रों, पुस्तकालयों और अन्य संस्थानों के लिए धन के आवंटन तथा परियोजनाओं के बारे में भी विस्तार से बताया।

उपराष्ट्रपति ने प्रगति के लिए अधिकारियों की सराहना की और उन्हें सलाह दी कि वे परियोजनाओं के स्थल का नियमित रूप से दौरा करें और उनके कार्य में तेजी लाने के लिए व्यक्तिगत पहल करें।

Leave a Comment

Recent Posts

अक्षय कुमार फिर चर्चा में, लगातार नई फिल्मों और बड़े प्रोजेक्ट्स से बटोर रहे सुर्खियां

बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा… Read More

17 seconds ago

एलन मस्क की नेट वर्थ फिर चर्चा में, दुनिया के सबसे अमीर लोगों में क्यों शामिल हैं?

एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से… Read More

15 minutes ago

हिकारू नाकामुरा फिर चर्चा में, दुनिया के शीर्ष शतरंज खिलाड़ियों में क्यों गिना जाता है उनका नाम?

शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज… Read More

32 minutes ago

जसपाल राणा की उपलब्धियों पर फिर हो रही चर्चा, खेल जगत में बढ़ी दिलचस्पी

भारतीय शूटिंग के दिग्गज हैं जसपाल राणा भारतीय निशानेबाजी की दुनिया में Jaspal Rana का… Read More

52 minutes ago

Bigg Boss 20 Contestants News: नए सीजन को लेकर बढ़ी हलचल, इन नामों की एंट्री की चर्चा तेज

बिग बॉस 20 को लेकर फैंस में बढ़ा उत्साह टेलीविजन के सबसे चर्चित रियलिटी शो… Read More

1 hour ago

खान सर ने FIR रद्द कराने के लिए पटना हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया, मामले ने पकड़ा तूल

पटना हाईकोर्ट पहुंचे खान सर प्रसिद्ध शिक्षक और सोशल मीडिया पर लोकप्रिय एजुकेटर Khan Sir… Read More

1 hour ago

This website uses cookies.