उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ कल राजस्थान का दौरा करेंगे। इस एकदिवसीय यात्रा में वे जयपुर, टोंक और अजमेर में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
उपराष्ट्रपति जी अपने विशेष विमान द्वारा नई दिल्ली से राजस्थान के लिए रवाना होंगे जहां सबसे पहले वे टोंक जाएंगे और अविकानगर स्थित केंद्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान का दौरा कर वहां के वैज्ञानिकों और स्टाफ से मुलाकात करेंगे।
इसके बाद उपराष्ट्रपति जयपुर में बांध सुरक्षा पर आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर भाग लेंगे और सम्मेलन को संबोधित करेंगे। तदुपरांत वह जोबनेर स्थित श्री करण नरेंद्र कृषि महाविद्यालय के स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे तथा महाविद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों से संवाद करेंगे।
तत्पश्चात उपराष्ट्रपति अजमेर जाएंगे और वहां सुरसुरा स्थित वीर तेजा जी मंदिर में दर्शन व पूजा अर्चना करेंगे इसके बाद उनका राजस्थान के सलेमाबाद के निंबार्क तीर्थ जाकर वहां दर्शन करने का भी कार्यक्रम है।
अपनी इस एक दिवसीय यात्रा के दौरान उपराष्ट्रपति किशनगढ़ मार्बल एसोसिएशन का भी दौरा करेंगे और वहां के लोगों से मुलाकात करेंगे।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment