Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी ने राजस्थान के भरतपुर में हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के भरतपुर में हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से प्रत्येक मृतक के निकट संबंधी को 2 लाख रुपये और प्रत्येक घायल को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि को स्वीकृति दे दी है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने अपने ट्वीट में कहा, ‘राजस्थान के भरतपुर में हुआ सड़क हादसा अत्यंत दुखद है। इसमें गुजरात से धार्मिक यात्रा पर गए जिन श्रद्धालुओं को अपनी जान गंवानी पड़ी है, उनके परिवारजनों के प्रति मेरी शोक-संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’

प्रधानमंत्री ने भरतपुर में दुर्घटना के कारण जान गंवाने वाले लोगों के प्रत्येक परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) की ओर से 2 लाख रुपये और प्रत्येक घायल को 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि को स्वीकृति दे दी है।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

5 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

5 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.