कश्मीर घाटी में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कल मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में बालतल के श्री अमरनाथ जी यात्रा आधार शिविर का दौरा किया। उन्होंने इस पवित्र तीर्थ स्थल के लिए किए गए प्रबंधों की भी समीक्षा की।
श्रद्धालुओं के साथ बातचीत करने के बाद मनोज सिन्हा ने कहा कि श्री अमरनाथ जी यात्रा हमारी परंपरा के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। यह यात्रा शांति, सौहार्द्ध और समावेशी विकास का एक प्रतीक है। उन्होंने कहा कि देशभर से श्रद्धालुओं का जनसमूह भारत की सबसे प्राचीन आध्यात्मिक परंपराओं में से एक परंपरा के प्रति श्रद्धा प्रकट करने के लिए एकत्रित होता है।
मीडिया से बातचीत करते हुए उपराज्यपाल ने कहा कि इस पवित्र यात्रा के पावन अवसर और जम्मू कश्मीर के लोगों के गर्मजोशी पूर्ण आतिथ्य के कारण इस वर्ष यहां पर्यटकों के आगमन में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि इस तीर्थयात्रा के लिए आने वाले तीर्थयात्री नए और आकांक्षी जम्मू-कश्मीर के ब्रांड एम्बेसडर के रूप में अपने-अपने राज्यों में लौटेंगे।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment