फ्रांस में एक किशोर लडके को पुलिस द्वारा मार दिए जाने के कारण आज लगातार जारी हिंसा और तोडफोड के पांचवे दिन पूरे देश से लगभग सात सौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दंगाई पुलिस से भिड गए और एक महापौर के आवास, कुछ गाडियों और सार्वजनिक इमारतों में आग लगा दी। सरकार ने इस संकट से निपटने के लिए 45 हजार पुलिसकर्मी और कई बख्तरबंद वाहन तैनात किए है। गृह मंत्री गैराल्ड डर्मेनिन ने कहा कि कडे सुरक्षा प्रबंधों के कारण हिंसा में कमी आ रही है, लेकिन नुकसान बहुत हुए हैं। इससे पहले फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने देश में फैली हिंसा के कारण अपनी जर्मनी यात्रा रद्द कर दी।फ्रांस में हिंसा और तोडफोड के पांचवे दिन पूरे देश से लगभग सात सौ लोगों को गिरफ्तार किया गया।
इस बीच, पडोसी देश स्विट्जरलैंड और बेल्जियम में भी हिंसा फैलने की खबर है। शानिवार को स्विट्जरलैंड के लुसाने शहर में दुकानों पर पत्थरबाजी कर रहे युवाओं को तितर-बितर करने के लिए पुलिस बुलाई गई। बृहस्पतिवार को बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में करीब एक दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया गया। शहर में आगजनी की कई घटनाओं की भी खबर है।
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment