Categories: News-Headlines

उत्‍तराखंड सरकार ने प्रतिबंधों में कुछ और ढील के साथ कोरोना कर्फ्यू एक सप्‍ताह के लिए बढाया

उत्‍तराखंड सरकार ने प्रतिबंधों में कुछ छूट के साथ कोविड कर्फ्यू एक सप्‍ताह के लिए और बढा दिया है। मंत्रिमंडल के सदस्‍य सुबोध उनियाल ने कहा है कि राज्‍य के भीतर यात्रा करने वालों को नेगेटिव आरटीपीसीआर या रैपिड एंटीजन टैस्‍ट रिपोर्ट के बारे में पूछताछ नहीं की जाएगी। दुकानें और बाजार सुबह आठ बजे से रात के नौ बजे तक सप्‍ताह में छह दिन खुले रहेंगे। इससे पहले दुकानें खुलने का समय सुबह आठ बजे से शाम सात बजे तक था। प्रशासन ने वाटर पार्कों को भी 50 प्रतिशत की क्षमता के साथ खोलने की अनुमति दे दी है। बढे हुए कर्फ्यू की अवधि के दौरान भी शुरूआत के दिनों में जारी दिशा निर्देश लागू रहेंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

10 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

10 hours ago

This website uses cookies.