Categories: News-Headlines

अमेरिका और उसके सहयोगी देशों ने चीन पर आरोप लगाया कि वह विश्‍व में बडे पैमाने पर साइबर अपराध गतिविधियां चला रहा है

अमेरिकी प्रशासन ने सार्वजनिक तौर पर कहा है कि चीन साइबर अपराध गतिविधियों में शामिल है और वह विश्व में बड़े पैमाने पर सरकार प्रायोजित कार्यक्रमों को चला रहा है जिससे लोगों को अरबों डॉलर का नुकसान हो रहा है। नैटो के सभी तीस देशों, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड और जापान ने चीन पर इसके वैश्विक दुष्परिणामों का आरोप लगाया है और इसके लिए अपनी एकजुटता दिखाई है। अमरीका के न्याय विभाग ने चीन के तीन अधिकारियों पर इबोला जैसी गंभीर बीमारी के बारे में जानकारी जुटाने के लिए विश्व प्रणाली को हैक करने का आरोप लगाया है। इस बीमारी के बारे में मिलने वाली जानकारी का इस्तेमाल जैविक युद्ध या कोविड जैसी महामारी उत्पन्न करने में किया जा सकता है। विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा है कि अमरीका और उसके सहयोगी देशों ने औपचारिक रूप से इस बात की पुष्टि की है कि चीन के सुरक्षा मंत्रालय ने साइबर जासूसी गतिविधियों को लेकर माइक्रोसॉफट एक्सचेंज सर्वर के संवेदनशील उपकरणों का इस्तेमाल किया जिसका हजारों कम्प्यूटरों और नेटवर्क पर असर पड़ा। इनमें से ज़्यादातर कम्प्यूटर और नेटवर्क निजी क्षेत्र के थे।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

10 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

13 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

13 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

14 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

1 day ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.