Categories: News-Headlines

उत्‍तराखंड में पिछले 48 घंटों से हो रही तेज वर्षा के कारण जनजीवन प्रभावित

उत्‍तराखंड के देहरादून, चमोली, बागेश्‍वर, चंपावत, नैनीताल और अल्‍मोड़ा में पिछले 48 घंटों से हो रही तेज वर्षा के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। मूसलाधार वर्षा और भूस्‍खलन के कारण कई मार्ग अवरूद्ध हो गये है। इसके साथ ही पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार वर्षा के कारण नदियां और नाले उफान पर हैं। लोगों से घरों में रहने को कहा गया है। दूसरी तरफ बागेश्‍वर में दो और अल्‍मोडा में एक रिहायशी इमारत को नुकसान होने की खबर है। मौसम विभाग की चेतावनी के मददेनजर चमोली प्रशासन ने इलाके को पर्यटकों के लिए कल तक बंद कर दिया है। बद्रीनाथ और केदारनाथ की ऊंची पहाडि़यों पर बर्फबारी हुई है। पर्वतीय इलाकों में स्‍कूलों में छुट्टी कर दी गई है। मौसम विभाग ने बागेश्‍वर, देहरादून और टिहरी में येलो अलर्ट जारी किया है। पर्यटकों और श्रद्धालुओं से यात्रा न करने की अपील की गई है। मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने कहा है कि प्रशासन को सतर्क रखा गया है।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

2 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

3 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

3 hours ago

This website uses cookies.