Categories: News-Headlines

उत्‍तराखंड में पिछले दो दिनों से बारिश के कारण कई राष्‍ट्रीय राजमार्ग और अन्‍य ग्रामीण सडकें बंद

उत्‍तराखंड में पिछले दो दिनों से जारी बारिश के कारण कई राष्‍ट्रीय राजमार्ग और अन्‍य ग्रामीण सडकें बंद हो गई हैं। प्रशासन सडकों को खोलने के कार्य में जुटा है। चम्‍पावत जिले में राष्‍ट्रीय राजमार्ग नौ आज पांचवें दिन भी बंद रहा। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्र की सडकें बंद पडी हैं। दूसरी ओर नैनीताल में हल्‍द्वानी नेशनल राजमार्ग को भी तेज बारिश के कारण नुकसान पहुंचा है। सडक के ध्‍वस्‍त होने के कारण यातायात पूरी तरह प्रभावित है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान राज्‍य के कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। विशेषकर देहरादून, पौडी, नैनीताल, उधमसिंह नगर, बागेश्‍वर, अलमोडा, चम्‍पावत और पिथौरागढ में अत्‍यधिक वर्षा होने की संभावना है।

Leave a Comment

Recent Posts

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More

17 minutes ago

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

18 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

18 hours ago

This website uses cookies.