सरकार ने कहा है कि वन नेशन वन राशन कार्ड, योजना अब दिल्ली और पश्चिम बंगाल में भी लागू हो गई है। इसके साथ ही अब यह योजना राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत लगभग 75 करोड़ लाभार्थियों को कवर करते हुए 34 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लागू हो चुकी है।
उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि शेष दो राज्यों-असम और छत्तीसगढ़ को अगले कुछ महीनों में इस योजना के तहत ले आया जाएगा।
वन नेशन वन राशन कार्ड खाद्य और विभाग की एक महत्वाकांक्षी योजना है। इसके तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 के तहत कवर किए गए सभी लाभार्थियों को उनके निवास स्थान से अलग देश में कहीं दूसरे स्थान पर भी राशन उपलब्ध कराने की सुविधा दी गई है।
सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से अनुरोध किया गया है कि वे राशन कार्डों की पोर्टेबिलिटी से संबंधित सूचना के लिए वन नेशन वन राशन कार्ड योजना के संचालन के लिए एक समर्पित 14445 टोल-फ्री नंबर का प्रयोग करें।
मंत्रालय ने यह भी बताया कि 12 मार्च, 2021 को शुरू होने के बाद से ‘मेरा राशन’ ऐप ने गूगल प्ले स्टोर पर 15 लाख से अधिक डाउनलोड दर्ज किए हैं।
ICC क्या है? क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी संस्था की पूरी जानकारी क्रिकेट की दुनिया… Read More
शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More
RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान मैच स्कोरकार्ड: 22 रन से जीता पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच… Read More
1 जून को बदलेगा मौसम का मिजाज, उत्तर भारत में बारिश और तेज हवाओं का… Read More
Anthropic के Claude AI की खासियतें क्या हैं? Claude AI की सबसे बड़ी विशेषता इसका… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment