उत्तराखंड में कांग्रेस के विधायक राज कुमार आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष मदन कौशिक, सांसद अनिल बलूनी और अन्य नेताओं की उपस्थिति में उन्हें पार्टी मुख्यालय में भाजपा में शामिल किया गया। राज कुमार पुरोला विधानसभा क्षेत्र से चुने गए हैं।
उत्तराखंड में कांग्रेस के विधायक राजकुमार आज बीजेपी में शामिल हो गए
