उत्तराखंड में डामटा के नजदीक एक बस के गहरी खाई में गिरने से 26 तीर्थ यात्रियों की मौत हो गई और चार घायल हो गए। बस में सवार 32 यात्री मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के हैं। यह दुर्घटना यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर डामटा और बर्नीगाढ़ के बीच हुई। अधिकारी दुर्घटना स्थल पर पहुंच गए हैं और बचाव अभियान जारी है। घायलों को डामटा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया है।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुर्घटना की जांच के आदेश दिए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ आज दुर्घटनास्थल का मुआयना करने जा रहे हैं। इससे पहले श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के अधिकारियों के साथ बैठक कर दुर्घटना के बारे में विस्तृत जानकारी ली। वे देहरादून के एक अस्पताल भी गये जहां दुर्घटना में घायल लोगों का इलाज चल रहा है। इस बीच राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने दुर्घटना में मृत लोगों के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त की है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। उधर हादसे के शिकार तीर्थयात्रियों के शव पोस्टमार्टम के लिए ज़ॉलीगंज अस्पताल लाये जा रहे हैं।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment