Categories: News-Headlines

उत्तर भारत में कड़ाके की शीतलहर और घने कोहरे के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त

देश के उत्तरी भागों में तीव्र शीतलहर और धुंध के कारण सामान्य जन-जीवन में बाधा आ रही है। मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड़ में अगले 24 घंटे में गंभीर शीतलहर का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। हालांकि उसके अगले दो दिनों में इसमें धीरे-धीरे कमी आएगी। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान में घनी धुंध छाने की भी आशंका व्यक्त की है। हालांकि उसके बाद तीन से चार दिनों तक कुछेक जगहों पर घनी धुंध रह सकती है।

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी आने के साथ ही शीतलहर बढ़ गई है। राजधानी के निवासी कड़ाके की ठंड का सामना कर रहे हैं।

राजस्थान में बहुत से जिले धुंध और शीतलहर की चपेट में हैं। जयपुर जिले में जोबनेर कल सबसे ठंडा स्थान रहा जहां तापमान शून्य से एक डिग्री नीचे दर्ज किया गया। वहीं माउंट आबू में तापमान शून्य से आधा डिग्री नीचे रहा। करौली, सीकर नागौर में भी तापमान शून्य के आसपास रहा, जबकि अन्य नौ जगहों पर यह पांच डिग्री से कम ही रहा।

बिहार में शीतलहर के कारण आठवीं कक्षा तक के स्कूलों को इस महीने की 31 तारीख तक बंद कर दिया गया है।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी… Read More

4 hours ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।… Read More

4 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से फोन पर बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से बात कर उनके… Read More

4 hours ago

उत्तराखंड में गंगोत्री और यमुनात्री तीर्थों के कपाट खुलने के साथ चार धाम यात्रा का शुभारंभ

अक्षय तृतीया का त्यौहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। यह त्यौहार सौभाग्य… Read More

4 hours ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की।… Read More

4 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने देश में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए जारी किए दिशा-निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।… Read More

4 hours ago

This website uses cookies.