उत्तर प्रदेश सरकार ने चार जिलों को छोड़कर राज्य के सभी जिलों से कोरोना कर्फ्यू हटा लिया है। 71 जिलों में प्रतिबंधों में ढील दी गई है क्योंकि इन जिलों में उपचाराधीन मरीज़ों की संख्या 600 से कम है।
राजधानी लखनऊ मेरठ गोरखपुर और सहारनपुर उन 4 जिलों में शामिल है जहां अभी भी कोरोना कर्फ्यू के प्रतिबंध जारी रहेंगे। प्रदेश के बाकी 71 जिलों में जहां कोरोना के सक्रिय मामले 600 से कम हैं वहां दुकानें सुबह 7:00 से लेकर शाम के 7:00 बजे तक खुली रहेंगे। पूरे राज्य भर में सप्ताह के अंत में लागू होने वाला कोरोना कर्फ्यू और रात्रिकालीन कर्फ्यू पहले की तरह ही जारी रहेगा। जिन 4 जिलों में कोराना के मामले 600 से अधिक है वहां लागू कोरोना कर्फ्यू के बारे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल फैसला लेंगे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कानपुर के हालात पर कड़ी नजर बनाए रखने को कहा है जहां कल 24 घंटों में 100 से ज्यादा नए कोविड मरीज सामने आए हैं।
उत्तर प्रदेश सरकार ने जून, जुलाई और अगस्त के महीने में दस करोड लोगों को कोविड वैक्सीन लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। उत्तर प्रदेश 31 लाख से अधिक युवाओं को टीके लगाने वाला देश का पहला राज्य भी हो गया है। राज्य में आज से महिलाओं को प्राथमिकता के आधार पर टीके लगाने के लिए विशेष शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। सरकार ऐसे माता-पिता को टीकाकरण में वरीयता देने का फैसला पहले ही कर चुकी है, जिनके बच्चे 12 वर्ष से कम आयु के हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से बात कर उनके… Read More
अक्षय तृतीया का त्यौहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। यह त्यौहार सौभाग्य… Read More
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की।… Read More
सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment