Categories: News-Headlines

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण का मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक औसतन मतदान 8.58% दर्ज

उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के लिए आज 9 ज़िलों की 54 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। सुबह 9 बजे तक 8.58% मतदान हुआ। मतदान सुबह सात बजे शुरु हुआ और शाम छह बजे तक चलेगा। लेकिन चंदौली और सोनभद्र जिले के नक्सली क्षेत्रों में कुछ निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान शाम चार बजे समाप्त हो जाएगा। इस चरण में नौ जिलों की 54 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। ये जिले हैं- मऊ, आजमगढ, जौनपुर, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र और भदोही। इस चरण में कुल 613 उम्‍मीदवार चुनाव मैदान में हैं। सभी मतदान केन्‍द्रों में इलेक्‍ट्रॉनिक वोटिंग मशीन और मतदाता पुष्टि पर्ची का प्रयोग किया जा रहा है।

कोरोना महामारी को देखते हुए निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्‍चित करने के लिए कोविड सुरक्षित मतदान पर ध्‍यान केन्‍दित किया है। आयोग ने मतदान केन्‍द्र में निर्धारित डेढ हजार मतदाताओं के स्‍थान पर एक हजार दो सौ पचास मतदाताओं को वोट डालने की अनुमति दी है।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

6 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

6 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

7 hours ago

This website uses cookies.