Categories: News-Headlines

उत्तर प्रदेश में कबड्डी खेल के साथ तीसरा खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्‍स आज शाम शुरू होगा

तीसरा खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्‍स की शुरूआत आज शाम उत्‍तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में कबड्डी खेल के साथ होगा। कबड्डी की लीग स्‍पर्धा शाम चार बजे से होगी। कई विश्वविद्यालयों के 15 टीम इस स्‍पर्धा में भागीदारी करेगी। ये स्‍पर्धाएं गौतमबुद्ध नगर जिले के शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम में आयोजित की जाएंगी।

इस समारोह का आधिकारिक उद्घाटन 25 मई को लखनऊ में किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी भी इस उद्घाटन समारोह में वर्चुअल माध्‍यम से भागीदारी करेंगे। वे इस समारोह के मुख्‍य अतिथि होंगे। केन्‍द्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर राज्‍य के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के साथ उद्घाटन समारोह में उपस्थित रहेंगे। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्‍स तीन जून तक चलेगा और इसका समापन समारोह वाराणसी में आयोजित किया जाएगा। इन खेलों का आयोजन चार स्‍थानों – गौतमबुद्ध नगर, लखनऊ, गोरखपुर और वाराणसी में किया जाएगा।

इस बीच खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्‍स के लिए प्रचार अभियान और अभ्‍यास सत्र राज्‍य के विभिन्‍न स्‍थानों पर चल रहे हैं। आज वाराणसी के बनारस हिन्‍दू विश्‍वविद्यालय में योगाभ्‍यास सत्र का आयोजन किया गया था। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्‍स के दौरान वाराणसी में कुश्‍ती और योगासन का भी आयोजन किया जाएगा। कुश्‍ती स्‍पर्धा में 240 पहलवान भागीदारी करेंगे जबकि 96 खिलाडी योगासन स्‍पर्धा में भाग लेंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

16 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

19 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

19 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

20 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.