Categories: News-Headlines

कर्नाटक विधानसभा में आज नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई जा रही है

कर्नाटक विधानसभा में आज नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई जा रही है। विधानसभा के 224 सदस्यों के शपथ ग्रहण की प्रक्रिया कल से चल रही है। बेंगलुरु में कल विधानसभा का तीन दिन का विशेष सत्र बुलाया गया। विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर आर. वी. देशपांडे ने बचे हुए सदस्यों को आज उनके कमरे में शपथ लेने के लिए कहा ताकि वे कल विशेष सत्र के अंतिम दिन विधानसभा के अध्यक्ष के चुनाव में भाग ले सकें। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने यू टी खादेर का नाम विधानसभा अध्यक्ष के लिए प्रस्तावित किया है और उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने इसका समर्थन किया है। बेंगलुरु से पांच बार विधायक रहे यू. टी. खादेर ने आज विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार की उपस्थिति में उन्होंने नामांकन पत्र भरा। एक सौ 35 सदस्यों वाली कांग्रेस आसानी से विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव जीत सकती है।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

13 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

13 hours ago

This website uses cookies.