Categories: News-Headlines

उत्तर प्रदेश: पिछले चौबीस घंटे में मूसलाधार बारिश के कारण 34 लोगों की मौत

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मूसलाधार बारिश के कारण पिछले चौबीस घंटे में कम से कम चौंतीस लोगों की मौत हो गई हैं। राज्‍य के राहत आयुक्‍त कार्यालय द्वारा दिये गये आंकड़ों के अनुसार रायबरेली जिले में पांच और बरेली जिले में चार लोग की डूबने से मौत हो गई, वहीं मुजफ्फरनगर, कौशांबी, ऐटा, कन्‍नौज, बदायूं, गाजीपुर, जालौन और कानपुर देहात में भारी बारिश और आकाशीय बिजली से मृत्‍यु हुई है। मूसलाधार बारिश के कारण कई जिलों में विशेषकर राज्‍य के पश्चिमी हिस्‍सों में जनजीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त हो गया है।

मौसम विभाग ने आज राज्‍य में भारी बारिश का संभावना व्‍यक्‍त किया है। तेज वर्षा की संभावनाओं के कारण कुछ जिलों में स्‍कूल, कॉलेज बन्‍द कर दिये गये हैं। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रशासन ने लोगों से आग्रह किया है कि जब तक बहुत जरूरी न हो, तब तक वे अपने घरों से बाहर न निकलें। प्राकृतिक आपदा को देखते हुए गाजियाबाद में राष्‍ट्रीय आपदा मोचन बल की चार टीमों को हाई अलर्ट पर रखा गया है, जबकि एक टीम को पहले ही बरेली की तरफ रवाना कर दिया गया है। कई जिलों में जिला प्रशासन ने बारिश से संबंधित आपात स्थिति में आम जनता के लिए हेल्‍पलाइन नंबर जारी किया है।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया… Read More

3 hours ago

संसद में महिलाओं के लिए एक तिहाई आरक्षण हेतु संवैधानिक संशोधन विधेयक सदन में पारित नहीं हो सका

लोकसभा में कल संविधान (एक सौ इकतीसवां संशोधन) विधेयक पारित नहीं हो सका। इस विधेयक… Read More

3 hours ago

विधानसभा चुनावों से पहले तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में निर्वाचन आयोग ने 865 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की

निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव से पहले तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में 865 करोड़ रुपये… Read More

3 hours ago

आईपीएल में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में कल रात अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स को पांच… Read More

3 hours ago

MSME मंत्रालय ने डेटा-ड्रिवन लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए NICDC लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज के साथ एमओयू साइन किया

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More

16 hours ago

This website uses cookies.