Categories: News-Headlines

उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 के पांचवें चरण में दोपहर 5 बजे तक 53.98% मतदान हुआ

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण का मतदान जारी है। शाम छह बजे तक वोट डाले जायेंगे। 5 बजे तक 53.98% मतदान दर्ज़ किया गया। इस चरण में 61 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान हो रहा है। पांचवे चरण में 90 महिलाओं सहित 693 प्रत्याशी मैदान में हैं। इन जिलों में श्रावस्ती, बहराइच, बाराबंकी, अयोध्या, अमेठी, रायबरेली, सुल्तानपुर, गोंडा, प्रतापगढ़, कौशाम्बी, प्रयागराज और चित्रकूट जिले शामिल हैं।

कुल दो करोड़ 25 लाख मतदाता हैं, जिनमें एक करोड़ 20 लाख पुरुष, एक करोड़ पांच लाख महिला और एक हजार 727 किन्नर शामिल हैं। चुनाव के लिए 25 हजार नौ सौ 95 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में मतदाताओं से वोट डालने की अपील की है। प्रधानमंत्री मोदी ने एक ट्वीट में कहा है कि उत्तर प्रदेश में आज लोकतंत्र उत्सव का पांचवां चरण है। उन्होंने मतदाताओं से अपना बहुमूल्य वोट देने का अनुरोध किया।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी… Read More

2 hours ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।… Read More

2 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से फोन पर बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से बात कर उनके… Read More

2 hours ago

उत्तराखंड में गंगोत्री और यमुनात्री तीर्थों के कपाट खुलने के साथ चार धाम यात्रा का शुभारंभ

अक्षय तृतीया का त्यौहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। यह त्यौहार सौभाग्य… Read More

2 hours ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की।… Read More

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने देश में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए जारी किए दिशा-निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।… Read More

2 hours ago

This website uses cookies.