ओडिशा में करीब दो साल बाद सोमवार को पहली से सातवीं तक की कक्षाओं के लिए विद्यालय खुल जायेंगे। पहले सरकार ने घोषणा की थी कि 14 फरवरी से विद्यालय खुल जायेंगे लेकिन कई जिलाधिकारियों ने साफ-सफाई, झाड़ियों को साफ करने एवं छोटी-छोटे मरम्मत कार्य के लिए और समय मांगा था।
इन जिलाधिकारियों ने ग्रामीण चुनाव का हवाला दिया जिसके कारण कई विद्यालयों का चुनाव मतदान केंद्र के रूप में उपयोग किया गया। ज्यादातर चुनाव कर्मी विद्यालय एवं जनशिक्षा विभाग के अध्यापक एवं गैर शिक्षणकर्मी थे।
इसलिए विभाग ने घोषणा की कि विद्यार्थी 28 फरवरी से कक्षाएं करेंगे। हालांकि अध्यापकों को उपयुकत साफ-सफाई एवं स्वच्छता सुनिश्चत करने के लिए 14 फरवरी से ही आना पड़ा। कोरोना वायरस महामारी फैलने के बाद मार्च, 2020 में विद्यालयों को बंद कर दिया गया था।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले, निर्वाचन आयोग ने मतदाता पंजीकरण के नए आंकड़े जारी… Read More
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में मंत्री समूह की एक बैठक में पश्चिम… Read More
भारत ने लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अन्तरिम बल में तैनात फ्रांसीसी शांति सैनिकों पर हुए… Read More
ब्राजील, मैक्सिको और स्पेन की सरकारों ने क्यूबा के लोगों के सामने मौजूद गंभीर मानवीय… Read More
ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बगेर ग़ालिबफ़ ने अमरीका के साथ इस्लामाबाद में हुई वार्ता… Read More
आज विश्व धरोहर दिवस है। यह दिन सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत की विविधता, संवेदनशीलता और… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment