Categories: News-Headlines

उत्तर प्रदेश चुनाव: प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी के कार्यकर्ताओं से संवाद किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मंगलवार को ‘नमो ऐप’ के जरिये अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं से डिजिटल संवाद किया।

नमो ऐप से मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ऑडियो संवाद में विकास के प्रति भाजपा की प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत करते हुए उन्होंने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर पुनरुद्धार, महिला सशक्तिकरण, अवसंरचना और स्वास्थ्य देखभाल विकास सहित कई विषयों पर चर्चा की।

ऐप से मिली जानकारी के मुताबिक एक कार्यकर्ता के साथ बातचीत करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने उनसे किसानों तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की पहुंच बढ़ाने के लिए कहा। प्रधानमंत्री ने कहा, “उन्हें (कार्यकर्ताओं को) किसानों को रासायन मुक्त उर्वरकों के उपयोग के बारे में जागरूक करना चाहिए।”

इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कई केंद्रीय योजनाओं का भी जिक्र किया जिससे काशी के लोगों को बड़े पैमाने पर फायदा हो रहा है।

प्रधानमंत्री ने लोगों से नमो ऐप में ‘कमल पुष्प’ नामक एक खंड में योगदान करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, “नमो ऐप में ‘कमल पुष्प’ के नाम से जाना जाने वाला एक बहुत ही दिलचस्प सेक्शन है जो आपको प्रेरक पार्टी कार्यकर्ताओं के बारे में जानकारी साझा करने और जानने का अवसर देता है।”

इसके साथ ही उन्होंने भाजपा के ‘स्पेशल माइक्रो डोनेशन कैंपेन’ के बारे में भी बात की, और सदस्यों और अन्य लोगों से इसमें योगदान देने की बात कही।

उत्तर प्रदेश में सात चरणों में मतदान होना है। इसकी शुरुआत 10 फरवरी को राज्य के पश्चिमी हिस्से के 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान के साथ होगी। दूसरे चरण में 14 फरवरी को राज्य की 55 सीटों पर मतदान होगा। उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण में 59 सीटों पर, 23 फरवरी को चौथे चरण में 60 सीटों पर, 27 फरवरी को पांचवें चरण में 60 सीटों पर, तीन मार्च को छठे चरण में 57 सीटों पर और सात मार्च को सातवें चरण में 54 सीटों पर मतदान होगा। वाराणसी में सातवें चरण में मतदान होगा। मतगणना 10 मार्च को होगी।

Leave a Comment

Recent Posts

आज विश्व धरोहर दिवस है

आज विश्व धरोहर दिवस है। यह दिन सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत की विविधता, संवेदनशीलता और… Read More

1 hour ago

BECIL ने उन्नत प्रौद्योगिकियों और डिजिटल परिवर्तन में सहयोग को मजबूत करने के लिए सी-डैक के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (बेसिल) ने उन्नत प्रौद्योगिकियों, डिजिटल परिवर्तन और क्षमता विकास के… Read More

2 hours ago

किसानों को बड़ी राहत: केंद्र सरकार के फैसलों से तीन राज्यों के किसानों को मिलेगा लाभकारी मूल्य

केंद्र सरकार ने किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण और राहतभरा निर्णय लेते हुए उत्तर… Read More

2 hours ago

अमेरिका ने रूस से पेट्रोलियम उत्पाद खरीदने की छूट को एक महीने के लिए बढ़ाया

अमेरिका ने रूस से पेट्रोलियम उत्पाद खरीदने संबंधी, छूट को एक महीने के लिए बढ़ा… Read More

3 hours ago

कैबिनेट ने ‘भारत समुद्री बीमा पूल’ (बीएमआई पूल) के निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय मंत्रिमंडल ने घरेलू बीमा पूल के निर्माण… Read More

3 hours ago

This website uses cookies.