उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहचान, परीक्षण और उपचार की नीति के साथ कोविड की रोकथाम और इलाज के लिए प्रभावी व्यवस्था जारी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण अभी खत्म नहीं हुआ है इसलिए संक्रमण रोकने के बारे में पूरी निगरानी और चौकसी बरतने की ज़रूरत है। मुख्यमंत्री कल लखनऊ में कोविड स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। राज्य में कोविड संक्रमण की संख्या लगातार कम हो रही है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कोरोना संक्रमण के मात्र 524 नए मामले सामने आए, वहीं इस अवधि के दौरान एक हजार 757 कोविड मरीज स्वस्थ हो गए। अब राज्य में कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 9 हजार 806 हो गयी है। कोरोना संक्रमण से ठीक होने की दर बढ़कर 98 दशमलव एक प्रतिशत हो गई है। वहीं कोरोना संक्रमण की पॉजिटिविटी दर घटकर शून्य दशमलव दो प्रतिशत पर आ गई है। राज्य में कोरोना टीकाकरण का कार्य केंद्र के दिशा-निर्देशों के अनुसार जारी है और इसी जून महीने में एक करोड़ टीकाकरण का लक्ष्य है। अब तक प्रदेश में 2 करोड़ 24 लाख 68 हजार 959 टीके लग चुके हैं। इस बीच, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीकाकरण को तीन गुना तक बढ़ाने और आने वाले महीनों में प्रति दिन 10 लाख टीके की खुराक लगाने की की बात दोहराई है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment