उत्तर कोरिया ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि उसने एक हाइपरसोनिक मिसाइल का दूसरा सफल परीक्षण किया है। इससे कुछ दिन पहले देश के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन ने कोविड महामारी की दुश्वारियों के बीच सैन्य क्षमता को बढ़ाने का संकल्प लिया था।
बुधवार को किया गया परीक्षण, पिछले दो महीने में उत्तर कोरिया द्वारा किया गया पहला परीक्षण था। इससे संकेत मिलते हैं कि यह देश निरस्त्रीकरण की दिशा में बातचीत करने की बजाय अपने नाभिकीय और मिसाइल भंडार के आधुनिकीकरण की योजना पर जोर देगा।
आधिकारिक कोरियाई समाचार एजेंसी ‘केसीएनए’ ने बताया कि सत्ताधारी ‘वर्कर्स पार्टी’ ने मिसाइल परीक्षण के नतीजों पर संतोष व्यक्त किया है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उत्तर कोरिया कितनी जल्दी इस प्रकार की उच्च तकनीक पर आधारित मिसाइलों का निर्माण करेगा लेकिन यह मिसाइल उन जटिल सैन्य उपकरणों में से एक है जिनका किम ने पिछले साल खुलासा किया था।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से बात कर उनके… Read More
अक्षय तृतीया का त्यौहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। यह त्यौहार सौभाग्य… Read More
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की।… Read More
सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment