Categories: News-Headlines

अरुणाचल प्रदेश हमेशा ही भारत का अभिन्‍न अंग रहा है और रहेगा – भारत सरकार

भारत ने फिर कहा कि अरुणाचल प्रदेश हमेशा भारत का अभिन्‍न अंग रहा है और आगे भी रहेगा। नई दिल्ली में आज विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों का नाम बदलने जैसी हरकतों में शामिल होने के बजाय, भारत-चीन सीमा क्षेत्र वास्‍तविक नियंत्रण रेखा के पश्चिमी क्षेत्र में बकाया मुद्दों को हल करने के लिए चीन, भारत के साथ रचनात्मक रूप से कार्य करेगा।

पैंगोंग झील पर चीन के एक पुल निर्माण की खबर पर अरिंदम बागची ने कहा कि भारत सरकार इस पर कड़ी निगरानी रख रही है। उन्होंने कहा कि इस पुल का निर्माण उन इलाकों में किया जा रहा है, जो करीब 60 वर्ष से चीन के अवैध कब्जे में हैं। अरिंदम बागची ने कहा कि सरकार, भारत के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कदम उठा रही है।

चीनी दूतावास द्वारा भारतीय सांसदों को एक कार्यक्रम में भाग लेने के बारे में एक पत्र के विषय में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि पत्र का सार, स्वर और शब्द अनुचित हैं। उन्होंने कहा कि चीन को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है और भारतीय सांसद जनता के प्रतिनिधि के रूप में अपनी मान्यताओं के अनुसार गतिविधियां करते हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी… Read More

4 hours ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।… Read More

4 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से फोन पर बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से बात कर उनके… Read More

4 hours ago

उत्तराखंड में गंगोत्री और यमुनात्री तीर्थों के कपाट खुलने के साथ चार धाम यात्रा का शुभारंभ

अक्षय तृतीया का त्यौहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। यह त्यौहार सौभाग्य… Read More

4 hours ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की।… Read More

4 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने देश में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए जारी किए दिशा-निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।… Read More

4 hours ago

This website uses cookies.