उत्तराखण्ड के उत्तरकाशी की सिलक्यारा सुरंग से सुरक्षित निकाले गए 41 श्रमिकों से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चिन्यालीसौड़ में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सबके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी श्रमिकों को स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स, ऋषिकेश भी भेजा जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने सभी श्रमिकों को एक-एक लाख रुपए की प्रोत्साहन धनराशि के चैक वितरित किए और श्रमिकों के परिजनों से बातचीत भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे बचाव अभियान के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी श्रमिकों की चिंता की और उनकी स्थिति की लगातार जानकारी लेते रहे। उन्होंने कहा कि सिलक्यारा बचाव अभियान में मजदूरों को बचाने के लिए सबसे बेहतर प्रयास किए।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुरंग में 17 दिन तक फंसे रहने के बाद निकाले जाने पर श्रमवीरों के साहस और धैर्य की प्रशंसा की है। राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बचाव कार्य में लगे कार्मिकों की बहादुरी की सराहना की है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment