इस्रायल और हमास के बीच चल रहे युद्ध विराम समझौते के अंतर्गत इस्रायली कैदियों की रिहाई के बदले हमास ने कुछ बंधकों के एक और समूह को रिहा किया। इस्रायली सेना ने बताया कि 9 महिलाओं और 17 साल की एक लड़की समेत इस्रायल के 10 नागरिकों तथा थाइलैंड के 2 नागरिकों को कल गजा में रेडक्रोस को सौंपा गया और उन्हें इस्रायल लाया गया। इसके बदले बाद में इस्रायल ने 30 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा किया। इसके साथ ही इस्रायल अब तक 180 कैदियों को रिहा कर चुका है।
दोनों युद्धरत पक्षों के बीच शुरू में चार दिन का युद्ध विराम तय हुआ था जिसे मंगलवार को समाप्त हो जाना था लेकिन इस मामले में मुख्य रूप से मध्यस्थता कर रहे कतर ने बताया कि युद्ध विराम 48 घण्टे के लिए बढ़ा दिया गया है जिसकी हमास ने भी पुष्टि की।
युद्ध विराम के दौरान हमास ने गजा में बंधक बनाये गये 81 लोगों को रिहा किया जिनमें 61 इस्रायली नागरिक हैं। दोनों ओर से बंधकों और कैदियों की अदला-बदली के सिलसिले को पांच दिन हो चुके हैं। इस बीच इस्रायल के प्रधानमंत्री नेत्यनयाहू ने कहा है कि गजा में उनके देश का सैन्य अभियान युद्ध विराम की अवधि समाप्त होने के बाद भी चलेगा और हमास के खात्मे तक जारी रहेगा।
गजा में हमास के सूत्रों ने बताया कि इस्रायल के सैन्य अभियान में साढे 14 हजार लोग मारे गए और डेढ़ हजार लोग लापता हैं।
सात अक्टूबर को हमास ने इस्रायली सीमा में घुसपैठ कर हमला किया जिसमें एक 1200 लोग मारे गये और 240 लोगों को बंधक बनाया गया।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment