उत्तराखंड के हलद्वानी में अवैध निर्माण को ढहाने के बाद प्रदर्शनकारियों और प्रशासन के बीच झड़पें हुईं हैं। जिला प्रशासन ने इलाके में कर्फ्यू लगा दिया है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों को लगया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उच्च स्तरीय बैठक कर आदेश दिया कि घटना के दोषियों पर सख्त कार्रवाई कर क्षेत्र में शांति व्यवस्था सुनिश्चित की जाये।
हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में न्यायालय के आदेशों के क्रम में प्रशासन की टीम अवैध अतिक्रमण को हटाने गई थी वहां पर कुछ अराजक तत्वों के द्वारा पुलिस के साथ झड़प हुई है पुलिस के साथ संघर्ष हुआ है वहां पर और कुछ पुलिस के लोगों को प्रशासन के लोगों को चोटें आई हैं कर्फ्यू लगा दिया गया है और जो भी इसमें दंगाई होंगे जो भी इस प्रकार का अतिक्रमणकारी होंगे जिन्होंने आगजनी की है उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
राज्य के पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है। इस घटना में कई पुलिस कर्मियों और प्रशासनिक अधिकारियों को चोटें आईं और उन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि घटना में शामिल लोगों की पहचान की जाएगी और उन पर कार्रवाई की जाएगी।
एमएचए से इसमें अतिरिक्त पुलिस बल की मांग भी की गई और चार कंपनी हमें एडिशनल सेंट्रल फोर्सज भी तत्काल एमएचए द्वारा उपलब्ध करा दी गई है और अभी फिलहाल स्थिति वहां पर नियंत्रण में है फिलहाल किसी कैजुअल्टी की सूचना नहीं है स्थिति जहां तक मेरी जानकारी है तनावपूर्ण है पर नियंत्रण में है।
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने तेजी से बदलते प्रौद्योगिकीय और विनियामक परिदृश्य को स्वीकार… Read More
भारत और अमरीका ने आज अगले दस वर्षों के लिए रक्षा क्षेत्र में सहयोग हेतू… Read More
एनडीए ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए आज संयुक्त संकल्प पत्र जारी किया।संकल्प पत्र में… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1 नवंबर को छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री सुबह लगभग 10 बजे,… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सरदार पटेल की 150वीं जयंती की पूर्व संध्या पर केवड़िया में… Read More
कृतज्ञ राष्ट्र आज लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment