Categories: News-Headlines

उत्तराखंड का जोशीमठ शहर आपदा संभावित क्षेत्र घोषित

उत्‍तराखण्‍ड में जोशीमठ को आपदा संभावित क्षेत्र घोषित किया गया है। इस नगर में तथा आसपास के इलाकों में निर्माण गतिविधियां प्रतिबंधित कर दी गई है। चमोली के जिला अधिकारी हिमांशु खुराना ने आज यह जानकारी दी। उन्‍होंने बताया कि केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के एक दल समेत दो केंद्रीय दल जल्‍दी ही जोशीमठ आएंगे। चमोली जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार जोशीमठ नगर में अब तक छह सौ तीन इमारतों में दरारें आ गई हैं। अधिकारियों के अनुासर 68 परिवार अस्‍थाई रूप से विस्‍थापित हो गए हैं। प्रशासन ने अत्‍याधिक भूस्‍खलन की आशंका वाले क्षेत्रों से निवासियों को बाहर ले जाने के आदेश दिए हैं। जोशीमठ नगर क्षेत्र में दो सौ 29 कमरों की रहने योग्‍य स्‍थल के रूप में पहचान की गई है। इन कमरों में लगभग एक हजार दो सौ इकत्‍तर लोग रह सकते हैं। जमीन धंसने से प्रभावित स्‍थानों की पहचान का काम जारी है और लोगों को सुरक्षित स्‍थानों पर स्‍थानांतरित किया जा रहा है।

Leave a Comment

Recent Posts

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

14 hours ago

Portugal vs Chile: रेड कार्ड के ड्रामे के बीच पुर्तगाल की शानदार जीत, फैंस को मिला रोमांचक मुकाबला

Portugal vs Chile मैच में दिखा जबरदस्त रोमांच Portugal vs Chile मुकाबले में फुटबॉल फैंस… Read More

14 hours ago

Argentina vs Honduras: रोमांचक फुटबॉल मुकाबले को लेकर फैंस में उत्साह

Argentina vs Honduras मैच को लेकर बढ़ी चर्चा Argentina vs Honduras फुटबॉल मुकाबले को लेकर… Read More

14 hours ago

Brazil vs Egypt: FIFA World Cup 2026 को लेकर बढ़ा उत्साह, स्टार खिलाड़ियों पर टिकी नजर

Brazil vs Egypt मैच को लेकर फुटबॉल फैंस में उत्साह Brazil vs Egypt मुकाबले को… Read More

15 hours ago

सलिम कुमार का निधन, मलयालम सिनेमा ने खोया अपना दिग्गज कलाकार

नेशनल अवॉर्ड विजेता अभिनेता सलिम कुमार नहीं रहे मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और नेशनल… Read More

15 hours ago

कुलदीप यादव की फिर चर्चा, टीम इंडिया के स्पिनर ने बढ़ाई गेंदबाजी की धार

कुलदीप यादव एक बार फिर सुर्खियों में, शानदार गेंदबाजी से बढ़ा कद भारतीय क्रिकेट टीम… Read More

15 hours ago

This website uses cookies.