Categories: News-Headlines

उच्च वेतन पर पेंशन के लिए विकल्प/संयुक्त विकल्प के सत्यापन के लिए आवेदन जमा करने के लिए EPFO द्वारा ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध कराई गई

उच्च वेतन पर पेंशन के लिए विकल्प/संयुक्त विकल्प के सत्यापन के लिए आवेदन जमा करने के लिए ईपीएफओ द्वारा ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध कराई गई है। यह सुविधा माननीय सर्वोच्च न्यायालय के दिनांक 04.11.2022 के आदेश के अनुपालन में पात्र पेंशन भोगियों/सदस्यों के लिए है। यह सुविधा 26.02.2023 को शुरू की गई थी और इसे केवल 03.05.2023 तक उपलब्ध रहना था। हालांकि, कर्मचारियों के अभ्यावेदन पर विचार करते हुए, पात्र पेंशन भोगियों/सदस्यों को आवेदन दाखिल करने के लिए पूरे चार महीने का समय प्रदान करने के लिए समय सीमा 26.06.2023 तक बढ़ा दी गई थी। 26.06.2023 तक विकल्प/संयुक्त विकल्प के सत्यापन के लिए 16.06 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं।

पात्र पेंशन भोगियों/सदस्यों को आने वाली किसी भी कठिनाई को दूर करने के लिए 15 दिन का अंतिम अवसर दिया जा रहा है। इसके मुताबिक कर्मचारियों द्वारा विकल्प/संयुक्त विकल्प के सत्यापन के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 11.07.2023 तक बढ़ा दी गई है।

कोई भी पात्र पेंशनभोगी/सदस्य, जिसे केवाईसी के अपडेशन में किसी समस्या के कारण विकल्प/संयुक्त विकल्प के सत्यापन के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है, वह समाधान के लिए तुरंत ईपीएफआईजीएमएस पर ऐसी शिकायत दर्ज करा सकता है। कृपया ‘उच्च वेतन पर उच्च पेंशन लाभ’ की शिकायत का चयन करके शिकायत कर सकते हैं। इससे आगे की कार्रवाई के लिए ऐसी शिकायत का उचित रिकॉर्ड सुनिश्चित हो सकेगा।

इस बीच, नियोक्ताओं और नियोक्ता संघों से कई अभ्यावेदन प्राप्त हुए हैं जिनमें आवेदक पेंशन भोगियों/सदस्यों के वेतन विवरण अपलोड करने के लिए समय अवधि बढ़ाने का अनुरोध किया गया है। अनुरोध पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया गया है और नियोक्ताओं को 30.09.2023 तक वेतन विवरण आदि ऑनलाइन जमा करने के लिए तीन महीने का अतिरिक्त समय दिया जा रहा है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

14 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

17 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

18 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

18 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.