भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने ई-कॉमर्स क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा मानकों को सुदृढ़ बनाने के लिए परामर्श जारी किया है। प्राधिकरण ने ई-कॉमर्स खाद्य व्यवसाय संचालकों-एफबीओ से कहा है कि उपभोक्ताओं को वितरण के समय खाद्य पदार्थों की न्यूनतम सेल्फ लाइफ 30 प्रतिशत या उपभोग लायक नहीं रहने से पहले 40 दिन रखी जाए। प्राधिकरण ने ई-कॉमर्स एफबीओ के साथ कल दिल्ली में बैठक की।
इस बैठक में 200 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए। इस दौरान ई-कॉमर्स एफबीओ के लिए अनुपालन आवश्यकतों को मजबूत करने पर बल दिया गया।
प्राधिकरण ने एफबीओ को ऑनलाइन प्लेटफार्म पर बढा-चढा कर किए जा रहे दावों से भी सावधान किया। प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जी कमल वर्धन राव ने कहा कि इस परामर्श से भ्रामक सूचनाओं से बचा जा सकेगा और सटीक उत्पाद विवरण के उपभोक्ताओं के अधिकार की सुरक्षा होगी। श्री राव ने कहा कि एफएसएसएआई के वैध लाइसेंस या पंजीकरण के बिना कोई भी एफबीओ किसी भी ई-कॉमर्स प्लेटफार्म पर संचालन नहीं कर सकता।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment