Categories: News-Headlines

आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी 13 नवंबर 2024

अखबारों ने आज झारखंड मे पहले चरण के चुनाव को प्रमुखता दी है। जनसत्ता ने लिखा है- पूर्व मुख्‍यमंत्री चंपई सोरेन सहित हेमंत सरकार के छह मंत्रियों की प्रतिष्‍ठा दांव पर। दैनिक भास्‍कर ने अपना आकलन दिया है-‍ पहले चरण में सुरक्षित सीटें जीतने वाले की ही सरकार।

दैनिक जागरण के अनुसार दिल्‍ली विश्‍वविद्यालय के छात्र संघ चुनाव के लिए मतगणना 21 नवंबर को होगी। मतदान 27 सितंबर को हुआ था।

देशबन्‍धु और वीर अर्जुन की खबर है- अवैध घुसपैठ मामले में झारखंड तथा बंगाल में ईडी की छापेमारी। इसी खबर पर हिन्‍दुस्‍तान और अमर उजाला के शब्‍द हैं- बांग्‍लादेशी घुसपैठियों के मददगारों से बडी संख्‍या में नकली पासपोर्ट और आधार कार्ड बरामद।

राष्‍ट्रीय सहारा ने प्रधान न्‍यायाधीश संजीव खन्‍ना के इस कथन को प्रमुखता दी है- मामलों की तत्‍काल सुनवाई के लिए मौखिक आग्रह नहीं चलेगा, ईमेल या पत्र भेजा जाए।

राजस्‍थान पत्रिका ने लैंड अटैक क्रूज मिसाइल परीक्षण का समाचार सचित्र दिया है। एक हजार किलोमीटर तक निशाना लगा सकती है।

इकोनॉमिक टाइम्‍स की सुर्खी है- पहली छमाही में सरकारी बैंकों का मुनाफा 26 प्रतिशत बढा। पत्र यह भी लिखता है- जीएसटी काउंसिल बैठक 21-22 दिसबंर को।

पंजाब केसरी ने एनएलबी सर्विसेज की रिपोर्ट के हवाले से लिखा है- सेमीकंडक्‍टर सेक्‍टर 2026 तक दस लाख नौकरियां देगा और भारत बनेगा सेमीकंडक्‍टर हब।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

9 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

9 hours ago

This website uses cookies.