इस्राइल तथा हिज्बुल्लाह के बीच संघर्ष में बढ़ोतरी को देखते हुए इस्राइल के सेना प्रमुख ने लेबनान में आशंकित हमले के लिए सेना को तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। यह निर्देश तब दिया गया है जब इस्राइल के लडाकू विमानों ने सीमापार हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर बमबारी बढा दी है। वर्ष 2006 के बाद यह सबसे घातक हवाई हमला है।
इजरायल ने कहा है कि उसके विमानों ने दक्षिण लेबनान और उत्तर में हिज़्बुल्लाह के गढ़ पर हमला किया है और वह उत्तरी सीमा पर इस ऑपरेशन के लिए दो और रिजर्व ब्रिगेड बुला रहा है। इजरायली सेना ने रिहायसी इलाकों की ओर जा रही एक बड़ी मिसाइल को रोकने की सूचना दी है, हालांकि हिजबुल्लाह ने दावा किया है कि मिसाइल का निशाना इजरायल की मोसाद खुफिया एजेंसी का मुख्यालय था।
इज़राइल ने लेबनान में जैसे-जैसे अपने हमले बढ़ाए हैं, विश्वभर के नेताओं की चिंता बढ्ती जा रही है। अमरीकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि वाशिंगटन और उसके सहयोगी इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच युद्ध को रोकने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं।
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More
Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More
Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment