इस्राइल के प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू ने हमास से एक बंधक को छुड़ाने के बाद गजा में संघर्ष विराम करने की बात को खारिज कर दिया है। एक वीडियो संदेश में इस्राइल के प्रधानमंत्री ने कहा कि संघर्ष विराम करने का अर्थ होगा इस्राइल का आतंकवाद के समक्ष आत्मसमर्पण, जबकि ऐसा नहीं होगा।
प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने रविवार को एक निजी सेना ओरी मेजीडिश को छुड़ाने के लिए इस्राइल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) और सुरक्षा एजेंसी शिन बेट को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सेना के गजा में आगे बढ़ने से बंधकों को छुड़ाने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। इस्राइल सभी बंधकों की बिना शर्त वापसी में विश्वास करता है।
नेतन्याहू ने कहा कि यह सफल अभियान एक प्रमाण है कि इस्राइली सेना हमास के साथ जंग लड़ते हुए इस्राइली बंधकों को मुक्त करा सकती है। इस्राइल के सामरिक मामलों के मंत्री रॉन डर्मर ने कहा कि अगर बंधकों को मुक्त करने का प्रस्ताव मिलता है, तो सरकार उन बंधकों को सुरक्षित निकालने के लिए अस्थायी संघर्ष विराम पर विचार करेगी।
आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More
जनगणना के तहत मकानों की गिनती का पहला चरण आज से कई राज्यों में शुरू… Read More
अमरीका ने रूस या ईरान से तेल की खरीद पर प्रतिबंधों में कोई और छूट… Read More
हिंद महासागर पोत (आईओएस) सागर 14 अप्रैल 2026 को मालदीव के माले से छह दिवसीय… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment