दिल्ली आबकारी नीति मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय का नोटिस आज के सभी अखबारों की पहली खबर बना है। जनसत्ता की सुर्खी है दिल्ली शराब घोटाले में ईडी की बडी कार्रवाई, केजरीवाल को नोटिस। पूछताछ के लिए दो नवम्बर को किया तलब। इसी मामले में पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका सर्वोच्च न्यायालय में खारिज होने को भी अखबारों ने पहले पन्ने पर दिया है। वीर अर्जुन लिखता है सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट से भी राहत नहीं। आबकारी घोटाले से संबंधित मामले में रहना होगा जेल में।
महाराष्ट्र में शिवसेना विधायकों की अयोग्यता मामले में विधानसभा अध्यक्ष को सर्वोच्च न्यायालय का निर्देश देशबन्धु में है। कहा – मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सहित शिवसेना विधायकों के खिलाफ दायर अयोग्यता संबंधी याचिकाओं का 31 दिसम्बर तक करे निपटारा।
लोगों को राजनीतिक चंदे का स्रोत जानने का अधिकार नहीं। दैनिक जागरण लिखता है- चुनावी बॉड योजना की वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार का पक्ष रखते हुए अटार्नी जनरल ने कहा कि फंडिंग के लिए चुनावी बॉड स्वच्छ जरिया।
कतर में मौत की सजा पाने वाले भारतीय नौसेना के आठ पूर्व कर्मचारियों के परिजनों से विदेश मंत्री की मुलाकात राष्ट्रीय सहारा में है। परिजनों से बोले जयशंकर रिहाई तक जारी रहेगा हरसंभव प्रयास।
विश्व हमारे विकास की चर्चा कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शब्द हिन्दुस्तान की सुर्खी बने हैं। प्रधानमंत्री ने गुजरात के खेरालु में एक जनसभा में कहा कि वह जो भी संकल्प लेते हैं उसे हर हाल में पूरा करते हैं।
दिल्ली में वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में बने रहने को अमर उजाला सहित कई अखबारों ने दिया है। दिल्ली इस में इस मौसम की सबसे खराब हवा एक्यूआई 347 पर पहुंचा। पूरे सप्ताह यही स्थिति बनी रहेगी।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment