Categories: News-Headlines

इसुजु मोटर्स इंडिया ने जोधपुर में एक नये डीलर ‘टॉर्क इसुजु’ की नियुक्ति के साथ ही अपनी नई 3एस (सेल्‍स, सर्विस और स्‍पेयर्स) फैसिलिटी का उद्घाटन किया

डी-मैक्‍स पिक-अप्‍स और एमयू-एक्‍स एसयूवी की रेंज का प्रदर्शन 

नई दिल्ली: लोकप्रिय डी-मैक्‍स पिक-अप्‍स और एसयूवी के जापानी विनिर्माता, इसुजु मोटर्स इंडिया ने आज जोधपुर में एक नये डीलर ‘टॉर्क इसुजु’ की नियुक्ति के साथ ही अपनी नई 3एस (सेल्‍स, सर्विस और स्‍पेयर्स) फैसिलिटी का उद्घाटन किया है। इस तरह कंपनी ने ग्राहकों के करीब रहने के अपने प्रयास को जारी रखा है। ‘टॉक इसुजु’ परेशानी से मुक्‍त सेल्‍स और सर्विस सपोर्ट देकर ग्राहकों की जरूरतें पूरी करेगा और राजस्‍थान में इसुजु की मौजूदगी को और सुदृढ़ करेगा। जोधपुर का यह आउटलेट जयपुर में पहले से चल रहे इसुजु आउटलेट्स के नेटवर्क में शामिल हो गया है।

नई 3एस (सेल्‍स, सर्विस और स्‍पेयर) फैसिलिटी 13000 वर्गफीट से ज्‍यादा क्षेत्र में फैली हुई है। इसका डिजाइन और निर्माण इसुजु के डीलरशिप स्‍टैण्‍डर्ड्स के अनुसार किया गया है। यह ऑटोमोबाइल हब में स्थित है, ताकि ग्राहकों को यहाँ पहुँचने में सुविधा हो। शोरूम एरिया में चार कारों का डिस्‍प्‍ले होगा और सर्विस एरिया मॉडर्न टूल्‍स तथा 10 सर्विस बेज से सुसज्जित है। इस डीलरशिप के कर्मचारियों को इसुजु के कर्मचारियों की निगरानी में प्रशिक्षण दिया गया है और वे ग्राहकों को गुणवत्‍तापूर्ण अनुभव प्रदान करेंगे।

इस अवसर पर अपनी बात रखते हुए, इसुजु मोटर्स इंडिया के डिप्‍टी मैनेजिंग डायरेक्‍टर केन ताकाशिमा ने कहा, “इसुजु के वाहनों को देशभर और खासकर राजस्‍थान के ग्राहकों से बहुत अच्‍छा रिस्‍पॉन्‍स मिला है। ‘टॉर्क इसुजु’ नामक इस नई सुविधा का उद्घाटन जोधपुर और आस-पास के शहरों, जैसे जैसलमेर, बाड़मेर, पाली और सिरोही में इसुजु के वाहनों की बढ़ती जरूरत पूरी करने के लिये हुआ है। इसुजु डी-मैक्‍स एस-कैब और वी-क्रॉस इस क्षेत्र में ग्राहकों के पसंदीदा वाहन रहे हैं। हम अपने ग्राहकों की बेहतर सेवा के लिये ‘टॉर्क इसुजु’ के साथ भागीदारी कर खुश हैं और उनकी टीम को उनके सफर के लिये शुभकामनायें देते हैं।”

टॉक इसुजु के मैनेजिंग डायरेक्‍टर कुरेन अमीन ने कहा, “हम जोधपुर में इसुजु का प्रतिनिधित्‍व करते हुए प्रसन्‍न हैं, क्‍योंकि हमें यहाँ इसुजु पिक-अप्‍स और एसयूवी की रेंज के लिये अच्‍छी संभावना दिखती है। इसुजु की यह रोमांचक रेंज इस क्षेत्र में कई बिजनेसमैन और एनर्जी इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर कंपनियों की पहली पसंद बन चुकी है, जिसका कारण इसकी वर्सेटिलिटी, परफॉर्मेंस और वैल्‍यू है। हम अपने ग्राहकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरना और हमेशा सही सेवा देना जारी रखेंगे।”

टॉर्क कमर्शियल व्‍हीकल्‍स प्रा. लि. गुजरात क्षेत्र में दो दशकों से ज्‍यादा समय से ऑटोमोबाइल रिटेल बिजनेस पर काबिजहै। टॉर्क ग्रुप अपनी कस्‍टमर-फ्रैंडली अप्रोच के लिये जाना जाता है और उसने ऑटोमोबाइल रिटेल के क्षेत्र में बहुत नाम कमाया है। इस ग्रुप के बिजनेस पोर्टफोलियो में विविधता है, जिसमें टेलीकम्‍युनिकेशंस और ब्रॉडबैण्‍ड सर्विसेस शामिल हैं। यह नई फैसिलिटी टॉर्क इसुजु के मौजूदा 8 सेल्‍स एंड सर्विस टच-पॉइंट्स में शामिल हो गई है, जो अहमदाबाद, भुज, गांधीधाम, मेहसाणा, राजकोट, सूरत और वडोदरा में पहले से चल रहे हैं।

इसुजु मोटर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के विषय में :

इसुजु मोटर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (आइएमआइ), इसुजु मोटर्स लिमिटेड, जापान की अनुषंगी है। इसकी स्थापना अगस्त 2012 में की गई थी। इसुजु का मुख्यालय चेन्नई में है। यह कंपनी लोकप्रिय इसुजु डी-मैक्स वीक्रॉस – भारत का पहला लाइफस्‍टाइल एवं ऐडवेंचर पिकअप, ऑल न्‍यू हाइ-लैण्‍डर, ऑल-राउंडर पिक अप एवं इसुजु एमयू-एक्स, पर्सनल व्हीकल सेगमेंट में प्रीमियम 7-सीटर एसयूवी और कॉमर्शियल सेगमेंट के लिए इसुजु डी-मैक्स पिक-अप्स-एस कैब और रेगुलर कैब के वैरिएंट बेचती है। इसुजु के वाहन दुनिया भर में अपने भरोसे और प्रदर्शन के लिए मशहूर हैं। दुनिया भर में विख्यात इसुजु वाहन भारतीय बाजार में भी काफी लोकप्रियता हासिल कर रहे हैं और यह इसके ग्राहकों द्वारा पेश किये जाने वाले ‘मूल्य प्रस्ताव’ की बदौलत मिली है।

इसुजु मोटर्स इंडिया श्री सिटी में अपने नये विनिर्माण संयंत्र में इन उत्पादों का उत्पादन करती है। यह आंध्र प्रदेश में 107 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है। कंपनी ने अप्रैल 2016 में अपना निर्माण परिचालन आरंभ किया था। इसका मुख्य फोकस भारतीय बाजार के लिए गुणवत्ता एवं प्रतिबद्धता पर है। फरवरी 2020 में, इसुजु मोटर्स इंडिया ने नई अत्‍याधुनिक प्रेस शॉप फैसिलिटी एवं इंजन असेंबली प्‍लांट के उद्घाटन के साथ अपने फेज 2 परिचालन के प्रारंभ की घोषणा की थी। आइएसओ 9001:2015 प्रमाणित कंपनी, इसुजु मोटर्स इंडिया ग्राहकों की खुशी सुनिश्चित करने के लिए गुणवत्‍ता के उच्‍चतम स्‍तर के उत्‍पाद एवं सेवाएं मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्धहै।

देश भर में सुविधाजनक 52 स्थानों में इस कंपनी के समर्पित डीलर टच-प्‍वाइंट्स हैं. कंपनी नरिमन प्‍वाइंट, मुंबई में कैफे के साथ एक लाइफस्‍टाइल ब्रांड शोरूम का भी परिचालन करती है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

19 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

22 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

23 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

23 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.